दौसा : गुर्जर समाज ने उठाए फिल्म 'पृथ्वीराज' के विरोध में सुर, चेतावनी देते हुए बोले आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए

By: Ankur Thu, 30 Dec 2021 12:25:17

दौसा : गुर्जर समाज ने उठाए फिल्म 'पृथ्वीराज' के विरोध में सुर, चेतावनी देते हुए बोले आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कभी इतिहास से जुड़े मुद्दों पर फिल्म बनाई जाती हैं तो उसमें बताए गए कई तथ्यों पर विरोध उठ ही जाता हैं। जोधा-अकबर व पद्मावत को लेकर राजस्थान में बहुत विरोध देखने को मिला था। ऐसा ही कुछ विवाद अब अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर उठ रहा हैं। गुर्जर समाज की पंचायत हुई जिसमें समाज के लोगों ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से कथित छेड़छाड़ की बात कही गई और आपत्तिजनक दृश्यों को नहीं हटाए जाने पर प्रदेश भर में आंदोलन की बात कही गई।

बुधवार को दौसा के आभानेरी स्थित देवनारायण मंदिर पर हुई पंचायत में पृथ्वीराज कसाना ने कहा- सम्राट पृथ्वीराज चौहान गुर्जर समाज से संबंधित थे और वे भगवान देवनारायण के वंशज थे। उनकी मांग है कि फिल्म को रिलीज करने से पहले गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों को दिखाया जाए। फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 'पृथ्वीराज' यशराज फिल्म के बैनर तले बनी है। इसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर जारी किया जा चुका है। फिल्म जनवरी 2022 में रिलीज़ होगी। इससे पहले यह पूरा विवाद सामने आया है।

इसलिए आपत्ति जता रहे गुर्जर

गुर्जर नेता देवराज चाड़ का कहना है उन्हें जानकारी मिली है कि फिल्म पृथ्वीराज रासो के उस महाकाव्य पर आधारित है जिसे ब्रज और राजस्थानी भाषा में प्रसिद्द कवि चंद बरदाई ने लिखा है। हमेशा से विवाद का विषय रहा है कि चंद बरदाई सम्राट के दरबार में कवि थे। शोधकर्ताओं ने भी माना है कि चंद बरदाई ने राजा के शासनकाल के लगभग 400 साल बाद 16वीं शताब्दी में पुस्तक लिखी थी। उन्होंने राजा के बारे में जो वृत्तांत प्रस्तुत किया है वह बहुत ही काल्पनिक है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान के लिए घातक साबित हो रहा ओमिक्रॉन, बीते दिन मिले 23 नए केस, कुल 131 कोरोना संक्रमित

# राजस्थान : कोरोना की तीसरी लहर के डर से बढ़ी पाबंदियां, 200 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, 10 बजे बाजार बंद

# जालोर : सोनू सूद की दरियादिली से बची 5 महीने की सानिया, 25 दिन तक मुंबई में चला इलाज

# कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने किया संन्यास का ऐलान, मार्श सहित ये 4 क्रिकेटर बेस्ट T20 प्लेयर अवार्ड के लिए नामित

# शरद पवार ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- उनकी कार्यशैली में जो बात है वो पूर्व प्रधानमंत्रियों में नहीं थी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com